झारखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही नक्सलियों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए माओवादियों के द्वारा पोस्टर बाजी की जा रही है।

झारखंड के दुमका (Dumka) जिले में पुलिस ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। एसएसबी  और...

खुफिया सूत्रों के मुताबिक आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और अलकायदा के कुख्यात आतंकवादियों का एक समूह नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ करने की फिराक में लगा हुआ है।

चाईबासा के सारंडा जंगल नक्सलियों का दूसरा सबसे बड़ा सेफ जोन बताया जाता है। बताया जा रहा है कि इन राज्यों में 11 करोड़ के चार इनामी नक्सली किशन का, प्रशांत बोस, अनमोल उर्फ समर मिसिर और वसीम मंडल उर्फ आकाश के दस्ते का जमवाड़ा है।

झारखंड के रांची में दशम फॉल के पास 4 अक्टूबर को हुई नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में राहे प्रखंड के चैनपुर गांव के जगुआर एसटीएफ के जवान खंजन कुमार महतो शहीद हो गए।

झारखंड के रांची में 4 अक्टूबर को हुए नक्सली हमले में पलामू के कुंदरी गांव के जवान अखिलेश राम शहीद हो गए।

3 अक्टूबर की देर रात दशम फॉल के पास नक्सलियों का दस्ता छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी। इस इनपुट के बाद STF और जिला पुलिस द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा था।

नक्सल प्रभावित Jharkhand के चतरा जोरी थाना क्षेत्र के गोवे जंगल में 2 अक्टूबर को नक्सलियों एवं पुलिस में मुठभेड़ हुई। जिसमें चतरा पुलिस ने नक्सलियों के बड़े नापाक मंसूबे को विफल कर दिया।

जानकारी के मुताबिक सेप एवं जिला बल के जवानों ने झारखंड के गिरीडीह एवं बोकारो जिला की सीमा क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाकर उन्हें चारों खाने चित करने की कवायद तेज कर दी है।

बड़े-बड़े ब्रांडों के नकली शराब बाजार में धड़ल्ले से बिक रहे हैं और जरुरी है कि आप सतर्क रहें। सिर्फ सच की टीम ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश का जब पर्दाफाश किया तो यह बात निकलकर आई है कि नक्सली अब नकली शराब माफियाओं के साथ मिलकर बड़ी साजिश रच रहे हैं।

प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर यह नक्सली पिछले 10 सालों से आतंक का पर्याय बना हुआ था। लेकिन कहते हैं कि जुर्म के पांव ज्यादा मजबूत नहीं होते।

झारखंड एटीएस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। एटीएस ने ओसामा बिन लादेन के आतंकी संगठन अलकायदा के एक खूंखार आतंकी मौलाना कलीमुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है।

झारखंड सरकार की समर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर बीते गुरुवार (19-09-2019) को गुमला पुलिस लाइन में भाकपा माओवादी कमांडर भूषण यादव उर्फ चंद्रभूषण यादव ने सरेंडर कर दिया।

नक्सल प्रभावित झारखंड के गिरिडीह के निमियाघाट और पीरटांड़ थाना पुलिस ने एक हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर 20 सितंबर को निमियाघाट थाना क्षेत्र के चेचेडिया जंगल में छापेमारी कर एक कुख्यात नक्सली को दबोच लिया।

नक्सलियों की कमर तोड़ने के लिए प्रशासन मुस्तैद है और उनकी किसी भी तरह से मदद करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने से पुलिस पीछे नहीं हट रही। इस सिलसिले में पुलिस ने झारखंड में एक बड़ी कार्रवाई की है।

नक्सलियों ने जिले के पीरटांड़ ,खुखरा तथा डुमरी थाना क्षेत्र के साथ-साथ निमियाघाट थाना क्षेत्र जो पारसनाथ के तलहटी से सटा हुआ है तथा बोकारो एवं गिरिडीह के सीमांचल गांवों में भी बैनर लगाते हुए पुलिस एवं सरकार को चुनौती दी है।

नक्सलियों पर नकेल कसने की झारखंड पुलिस की मुहिम काफी रंग ला रही है। खबर है कि लातेहार जिले के खूंखार माओवादी कमांडर चंद्रभूषण यादव उर्फ भूषण यादव ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। हालांकि अभी इस माओवादी के सरेंडर को लेकर आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें