ओडिशा: इनामी महिला नक्सली (Woman Naxal) ने दूधमुंहे बच्चे के साथ किया सरेंडर

ओडिशा में महिला नक्सली (Woman Naxal) ने किया सरेंडर, इस महिला नक्सली पर प्रशासन की ओर से घोषित था 1 लाख रूपए का इनाम।

Woman Naxal

ओडिशा में महिला नक्सली (Woman Naxal) ने किया सरेंडर।

ओडिशा में महिला नक्सली (Woman Naxal) ने किया सरेंडर।

इस महिला नक्सली पर प्रशासन की ओर से घोषित था 1 लाख रूपए का इनाम।

दूधमुंहे बच्चे के साथ पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण।

Woman Naxal
ओडिशा में इनामी महिला नक्सली (Woman Naxal) ने सरेंडर कर दिया।

नक्सलवाद के खिलाफ केन्द्र सरकार और राज्य सरकारों की नीतियां रंग ला रही हैं। साथ ही संगठन की खोखली विचारधारा से नक्सलियों का मोह भंग हो रहा हैं। प्रशासन द्वारा नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों का परिणाम है कि नक्सली लगातार सरेंडर कर रहे हैं। इसी क्रम में ओडिशा में एक महिला नक्सली (Woman Naxal) ने सरेंडर किया। ओडिशा के नक्सल प्रभावित रायगढ़ में इस महिला नक्सली ने अपने दूधमुंहे बच्चे के साथ आत्मसमर्पण किया।

इस महिला नक्सली (Woman Naxal) पर प्रशासन की ओर से 1 लाख रूपए का इनाम घोषित था। 7 नवंबर को उसने पुलिस के सामने अपने नवजात बच्चे के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाली महिला नक्सली (Woman Naxal) और उसके नवजात बच्चे को राज्य सरकार की पुनर्वास नीतियों के अनुसार सहायता दी जाएगी। गौरतलब है कि नक्सल प्रभावित राज्यों में सरकार और प्रशासन नक्सलवाद के समूल उन्मूलन को लिए प्रतिबद्ध है। नक्सलियों के खात्मे के लिए हर संभन प्रयास किेए जा रहे हैं।

पढ़ें: पूर्व नक्सली लड़ना चाहता है विधानसभा चुनाव, कई पुलिस अफसरों की हत्या का है आरोपी

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें