महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में साढ़े 31 लाख के इनामी 6 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

नक्सलवाद (Naxalism) के खिलाफ प्रशासन को लगातार सफलता मिल रही है। सरकार की नीतियां भी अपना असर दिखा रही हैं। इसी का नतीजा है कि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 5 महिलाओं समेत कुल 6 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

Naxalism

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 5 महिलाओं समेत कुल 6 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

नक्सलवाद (Naxalism) के खिलाफ प्रशासन को लगातार सफलता मिल रही है। सरकार की नीतियां भी अपना असर दिखा रही हैं। इसी का नतीजा है कि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 5 महिलाओं समेत कुल 6 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

Naxalism
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 5 महिलाओं समेत कुल 6 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक, इन नक्सलियों पर कुल 31,50,000 रूपए का इनाम था। बता दें कि देशभर के नक्सल प्रभावित राज्यों में सरकार और प्रशासन नक्सलवाद (Naxalism) के खात्मे के लिए संकल्पित है। झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा, मध्यप्रदेश, तेलंगाला जैसे कई और राज्य हैं जो सालों से नक्सलवाद (Naxalism) का दंश झेल रहे हैं। इस साल के शुरूआत में ही केंद्र सरकार ने नक्सलवाद (Naxalism) पर अपना रवैया साफ कर दिया था। गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और आला अफसरों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक किया था।

इस बैठक में नक्सलवाद (Naxalism) के खात्मे को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई थी। केन्द्र सरकार और राज्य सरकारों ने मिलकर नक्सलवाद (Naxalism) से दो-दो हाथ करने के लिए रणनीति बनाई है। नक्सलियों की धर-पकड़ और एनकाउंटर तो जारी है ही, साथ ही प्रशासन की पूरी कोशिश रहती है कि ये नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हो जाएं।

इसलिए नक्सलियों के आत्मसमर्पण के बाद उनकी जिंदगी को मुख्यधारा में लाने के लिए कई तरह की पुनर्वास नीतियां भी सरकार और प्रशासन द्वारा चलाई जा रही हैं। इन नीतियों के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को प्रशासन की ओर से नगद सहायता राशि के अलावा आवास और रोजगार की सुविधा भी दी जाती है। सरकार और प्रशासन की ये नीतियां अपना असर दिखा रही हैं। आए दिन नक्सलियों का सरेंडर हो रहा है। वे हिंसा का रास्ता छोड़, मुख्यधारा से जुड़कर आम जीवन जी रहे हैं।

पढ़ें: दंतेवाड़ा में इनामी नक्सली कमांडर ने किया सरेंडर, 19 लोगों की हत्या का है आरोपी

दशकों लाल आतंक के साए में रहा अबूझमाड़ अब पर्यटकों से हो रहा गुलजार

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें