मध्य प्रदेश: मांगी एक करोड़ की लेवी, इलाके में पैठ तो नहीं बना रहे नक्सली!

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र के मोहगांव से खवासा तक फोरलेन सड़क का निर्माण कर रही कंपनी दिलीप बिल्डकॉन से नक्सलियों ने एक करोड़ रुपए की मांग की।

Naxali

आशंका व्यक्त की जा रही है कि इस तरह से फिरौती की मांग कर कहीं नक्सली (Naxali) जिले में अपनी पैठ बनाने की कोशिश तो नहीं कर रहे!

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र के मोहगांव से खवासा तक फोरलेन सड़क का निर्माण कर रही कंपनी दिलीप बिल्डकॉन से नक्सलियों ने एक करोड़ रुपए की मांग की। इस मामले में पुलिस ने एक नक्सली (Naxali) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कंपनी को पत्र देकर एक करोड़ रुपए की मांग किया था। इसकी जानकारी के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

Naxali
सांकेतिक तस्वीर।

जानकारी के मुताबिक, सिवनी से नागपुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग के बचे मोहगांव से खवासा तक फोरलेन का कार्य चल रहा है। यह कार्य करीब 750 करोड़ रुपए से हो रहा है। इसी बीच दिलीप बिल्डकॉन से एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगे जाने की घटना का मामला सामने आने के बाद खलबली मच गई। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन, पत्र के माध्यम से जिस तरह से फिरौती की मांग की गई, उसे नक्सली (Naxali) मूवमेंट से जोड़कर देखा जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह बालाघाट जिले का है। पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कुरई के अलावा अलग-अलग थाना प्रभारियों की टीम बनाकर इस मामले की गहनता से जांच चल रही है। आरोपी का संपर्क किस-किस से है? उसने किसके कहने पर इस तरह की घटना को अंजाम दिया है? उसके अलावा और कौन-कौन इसमें शामिल है? इसकी पड़ताल की जा रही है। बता दें कि मोहगांव से खवासा के बीच एशिया के टॉप क्लास के ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है।

यह ब्रिज जंगल क्षेत्र में साउण्ड प्रुफ होगा। उस ब्रिज से गुजरने वाले वाहनों की आवाज से वन्यप्राणियों को कोई परेशानी नहीं होगी। यह कार्य करीब 750 करोड़ रुपए से हो रहा है। इसी बीच पत्र के माध्यम से फिरौती मांगे जाने की जानकारी के बाद इसे नक्सली (Naxali) मूवमेंट से जोड़कर देखा जा रहा है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इस तरह से फिरौती की मांग कर कहीं नक्सली (Naxali) जिले में अपनी पैठ बनाने की कोशिश तो नहीं कर रहे!

पढ़ें: बस्तर के धुर नक्सल प्रभावित गांव में लोगों ने पुलिस कैंप खोलने की मांग की

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें