बिहार: वैशाली से नक्सली गिरफ्तार, पुलिस को चकमा दे हो गया था फरार

बिहार के वैशाली जिले की जंदाहा थाना पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में एक नक्सली (Naxali) को गिरफ्तार किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जंदाहा थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव से नक्सली वारदात में वांछित एक आरोपित को नक्सली पर्चा के साथ गिरफ्तार कर लिया।

Naxali

बिहार के वैशाली जिले की जंदाहा थाना पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में एक नक्सली (Naxali) को गिरफ्तार किया गया।

बिहार के वैशाली जिले की जंदाहा थाना पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में एक नक्सली (Naxali) को गिरफ्तार किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जंदाहा थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव से नक्सली वारदात में वांछित एक आरोपित को नक्सली पर्चा के साथ गिरफ्तार कर लिया।

Naxali
वैशाली से गिरफ्तार नक्सली।

बिहार के वैशाली जिले की जंदाहा थाना पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में एक नक्सली (Naxali) को गिरफ्तार किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जंदाहा थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव से नक्सली (Naxali) वारदात में वांछित एक आरोपित को नक्सली पर्चा के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया नक्सली गोरौल थाना के गोढि़या बहादुरपुर का रहने वाला वीर बहादुर शास्त्री है। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार नक्सली (Naxali) जंदाहा थाना कांड संख्या 124/19 में नामजद आरोपित है और वह फरार चल रहा था।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे 13 दिसंबर की देर शाम रोहुआ गांव स्थित पक्की सड़क के समीप से गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि 24 सितंबर की रात अपर पुलिस अधीक्षक अभियान सूर्यकांत सिंह के नेतृत्व में जंदाहा थाने की पुलिस एवं एसएसबी के जवानों ने जंदाहा थाना क्षेत्र के सोहरथी गांव स्थित एक बगीचे में नक्सली (Naxali) घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे नक्सलियों के बारे में सूचना मिलने पर छापेमारी की थी। लेकिन रात के अंधेरे का फायदा उठाकर कई नक्सली (Naxali) भाग निकले थे। पुलिस ने दो नक्सलियों को गोली एवं पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया था।

उस वक्त पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए नक्सली रोहित सहनी एवं सोनू सहनी ने भाग निकले नक्सलियों का नाम बताया था, जिसमें वीर बहादुर शास्त्री सहित 11 नक्सलियों को नामजद आरोपी बनाया गया था। उस वक्त पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों नक्सलियों ने पुलिस को यह जानकारी दी थी कि नक्सली (Naxali) अमरनाथ सहनी के नेतृत्व में नक्सली गतिविधि की नई योजना बना रहे थे। वे लेवी वसूली और लोगों के बीच दहशत पैदा करने को लेकर बैठक कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर नक्सली वीर बहादुर शास्त्री को गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ें: यूएन में जम्मू-कश्मीर का राग अलापने पर भारत ने पाकिस्तान को फिर धोया

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें