छत्तीसगढ़ पुलिस के हाथ लगी एक और कामयाबी, महिला नक्सली कमांडर गिरफ्तार

सुकमा जिले के पुसपाल थाना क्षेत्र के चितलनार और मुण्डवाल गांव के जंगलों से पुलिस ने महिला नक्सली सोड़ी पीसो उर्फ अनीता को गिरफ्तार किया है।

Police, woman Naxal, Chhattisgarh, Sukma, Dantewada, naxal arresred, sirf sach. sirfsach.in

सुकमा जिले के पुसपाल थाना क्षेत्र के चितलनार और मुण्डवाल गांव के जंगलों से पुलिस ने महिला नक्सली सोड़ी पीसो उर्फ अनीता को गिरफ्तार किया है। (सांकेतिक तस्वीर)

छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस को एक और कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने पांच लाख रुपए की ईनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है। सुकमा जिले के पुलिस अ​​धिकारियों के अनुसार, जिले के पुसपाल थाना क्षेत्र के चितलनार और मुण्डवाल गांव के जंगलों से पुलिस ने महिला नक्सली सोड़ी पीसो उर्फ अनीता को गिरफ्तार किया है। अनीता कांगेरघाटी एरिया कमेटी में डीएकेएमएस अध्यक्ष के रूप में काम कर रही थी। अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस को पुसपाल थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की खबर मिली थी।

जिसके बाद डीआरजी और जिला बल के संयुक्त दल को गस्त के लिए भेजा गया था। दल ने चितलनार और मुण्डवाल गांव के पास के जंगलों और पहाड़ी इलाकों की घेराबंदी की और वहां से एक महिला नक्सली को गिरफ्तार कर लिया। इस महिला नक्सली के खिलाफ सुरक्षाबल के जवानों की हत्या और पुलिस दल पर हमला करने सहित कई अन्य नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला नक्सली से पूछताछ में दरभा मंडल के नक्सली संगठन के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जो आगे के अभियानों में काफी मददगार साबित होंगी।

गौरतलब है कि इससे पहले, सुरक्षा बलों ने कोयलीबेड़ा के आलपरस के जंगल में हुए मुठभेड़ के बाद आठ लाख रूपए की इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार किया था। इस महिला नक्सली का नाम फूलो बाई उर्फ महरी नेताम था। वह नक्सल संगठन की डिप्टी कमांडर थी।  नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तभी अचानक नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की। जवानों को भारी पड़ता देख बाकी नक्सली मौके से भागने में कामयाब रहे। इसी दौरान एक महिला नक्सली कमांडर पुलिस ने हत्थे चढ़ गई।

यह भी पढ़ें: इस महिला की आपबीती आपको रुला देगी, नक्सलियों की घिनौनी करतूत का खुलासा

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें