इतिहास में आज का दिन – 20 अक्टूबर

Today History

Today History

आज का इतिहास (Today History): आज के दिन यानी 20 अक्टूबर को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं और इस दिन जन्मे और मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं एक नजर में। 

Today History

20 अक्टूबर का इतिहास

  • 1568 – अकबर ने चित्तौड़गढ़ पर आक्रमण किया।
  • 1740 – मारिया थेरेसा आस्ट्रिया, हंगरी और बोहमिया की शासक बनी।
  • 1774 – कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) भारत की राजधानी बनी।
  • 1822 – लंदन संडे टाइम्स का पहला अंक प्रकाशित।
  • 1880 – एम्सटर्डम मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना।
  • 1904 – चिली और बोलविया ने शांति और मित्रता की संधि पर हस्ताक्षकर किया।
  • 1905- रूस में 11 दिन तक चले ऐतिहासिक हड़ताल की शुरुआत हुई।
  • 1946 – वियतनाम की डेमोक्रेटिक रिपब्लिकन सरकार ने 20 अक्टूबर को वियतनाम महिला दिवस के रूप में घोषित किया।
  • 1947 – अमेरिका और पाकिस्तान ने पहली बार राजनयिक संबंध स्थापित किये।
  • 1962 – चीन ने भारत पर हमला किया और अरुणाचल प्रदेश के रास्ते भारत के अंदर तक प्रवेश की कोशिश की।
  • 1963 – दक्षिण अफ्रिका में नेल्सन मंडेला और आठ अन्य के खिलाफ मामला शुरु 1970- सैयद बर्रे ने साेमालिया को समाजवादी राज्य घोषित किया।
  • 1991 – भारत के उत्तरकाशी में 6.8 तीव्रता के भूकंप से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत।
  • 1995 – संयुक्त राष्ट्र महासभा का विशेष स्वर्ण जयंती अधिवेशन आरम्भ।
  • 1995 – श्रीलंका क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर शारजाह कप फाइनल ट्रॉफी अपने नाम किया।
  • 1998 – मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल गयूम पांचवी बार पुन: राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित।
  • 2003 – बेटिकन सिटी में जीवन पर्यन्त दबे-कुचले वर्ग के लिए संघर्ष करने वाली ग़रीबों की मसीहा मदर टेरेसा को रोमन कैथोलिक चर्च की सर्वोच्च सत्ता पोप जॉन पाल द्वितीय का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। बोलीविया के राष्ट्रपति सांचेज का इस्तीफ़ा स्वीकार एवं कार्लोस मेसा नये राष्ट्रपति ने मंत्रिमंडल की घोषणा की। सोयुज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ा।
  • 2004 – बांग्लादेश में 3 पूर्व सेनाधिकारियों को मौत की सज़ा मिली। ब्रिटेन का प्रतिष्ठित साहित्य सम्मान एलन होलिंघर्स्ट को मिला।
  • 2007 – अली लारीजानी के त्यागपत्र के बाद ईरान के विदेश उपमंत्री सईद जलाली नये प्रमुख परमाणु वार्ताकार बने। अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने म्यांमार के सैन्य शासकों के ख़िलाफ़ नये प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा की।
  • 2008- आरबीआई ने रेपो दर में एक प्रशिशत की कटौती की।
  • 2011 – लीबिया पर 40 साल तक राज करने वाले तानाशाह मोहम्‍मद गद्दाफी को गृहयुद्ध में मारा गया।

    धूल चाटने को मजबूर पाकिस्तानी रुपया, कटोरा लेकर दर-दर भटक रही सरकार

     

20 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1988 – कृष्णप्पा गौतम – भारतीय प्रथम श्रेणी के क्रिकेट खिलाड़ी हैं।
  • 1930 – लीला सेठ – भारत में उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश थीं।
  • 1969 – सुदर्शन भगत – नरेन्द्र मोदी का कैबिनेट मंत्रिमण्डल में कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री।
  • 1978 – वीरेन्द्र सहवाग – आक्रामक बल्लेबाजी के प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
  • 1920 – सिद्धार्थ शंकर राय – पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे।
  • 1855 – गोवर्धनराम माधवराम त्रिपाठी – आधुनिक गुजराती साहित्य के कथाकार, कवि, चिंतक, विवेचक, चरित्र लेखक तथा इतिहासकार।

20 अक्टूबर को हुए निधन

  • 1982 – निरंजन नाथ वांचू – वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा केरल और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
  • 1964 – एच. सी. दासप्पा – भारत के क्रांतिकारियों में से एक।

 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें