इतिहास में आज का दिन- 12 सितंबर

आज के दिन यानी 12 सितंबर की हुई प्रमुख घटनाएं। कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी का जन्म आज ही दिन साल 1912 में हुआ था।

Today History

Today History

Today History: आज के दिन  यानी 12 सितंबर की हुई प्रमुख घटनाएं। कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी का जन्म आज ही दिन साल 1912 में हुआ था।

Today History
Today History

प्रमुख घटनाएँ –

1398 – तैमूर लंग सिंधु नदी के तट पर पहुंचा।
1635 – स्वीडन और पोलैंड ने संघर्ष विराम संधि पर हस्ताक्षर किये।
1786 – लॉॅर्ड कॉर्नवॉलिस गवर्नर जनरल बना।

1873 – पहला टाइपराइटर ग्राहकों को बेचा गया।
1928 – फ्लोरिडा में भीषण तूफान से 6000 लोगों की मौत।
1944 – अमेरिकी सेना ने पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया।

1959 – तत्कालीन सोवियत संघ का रॉकेट ‘लूना 2’ चांद पर पहुंचा।
1966 – भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डार्डानेलेस जलडमरूमध्य को तैर कर पार किया।
1968 – अल्बानिया ने खुद को वारसा संधि से अलग करने की घोषणा की।

1987 – इथोपिया में संविधान को अंगीकार किया गया।
1991 – अंतरिक्ष शटल एसटीएस 48 (डिस्कवरी 14) का प्रक्षेपण।

1998 – कुआलालंपुर में 16वें राष्ट्रमंडल खेलों का शुभारम्भ।
2001 – अमेरिका ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।

2002 – नेपाल में माओवादियों ने संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा, ताईवान की संयुक्त राष्ट्र सदस्यता की कोशिश नाकाम।
2004 – उत्तर कोरिया ने अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।

2007 – रूस ने नॉन न्‍यूक्‍लियर वैक्‍यूम बम (इको फ़्रेंडली बम) का परीक्षण किया।
2008- सहारा इंडिया इनवेस्टमेंट कारपोरेशन ने अपना नॉन बैंकिंग वित्तीय कारोबार बंद किया।

2009- भारतीय महिला टीम विश्व शतरंज चैम्पियनशिप में आख़िरी दौर में अमेरिका को 3-1 से हराकर सातवें स्थान पर रहीं।
2012 – एप्पल ने आई फोन 5 और आईओएस 6 लाॅन्च किया।

जन्म –
1912 – फ़ीरोज़ गाँधी – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रभावशाली सदस्य।

निधन –
1948 – पाकिस्तान के नेता मोहम्मद अली जिन्ना का निधन
1983 – रंजन – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता, गायक, पत्रकार तथा लेखक।

1922 – चन्द्रधर शर्मा गुलेरी, प्रसिद्ध साहित्यकार
1971 – जयकिशन- प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर जयकिशन)

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें