इतिहास में आज का दिन – 07 दिसंबर

Today History

Today History

आज का इतिहास (Today History): आज के दिन यानी 07 दिसंबर को देश और दुनिया में हुई कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं और इस दिन जन्मे और मृत्यु को प्राप्त होने वाले कुछ महान लोगों के बारे में जानते हैं एक नजर में। 

Today History

07  दिसंबर का इतिहास

  • 1825 – भाप से चलने वाला पहला जहाज ‘इंटरप्राइज’ कोलकाता पहुंचा।
  • 1856 – देश में पहली बार आधिकारिक रूप से ‘हिंदू विधवा’ का विवाह कराया गया।
  • 1941 – जापानी विमानों ने हवाई स्थित पर्ल हार्बर में अमेरिकी बेड़े पर हमला किया जिसमें 2043 लोग मारे गये।
  • 1944 – जनरल रादेस्कू ने रोमानिया में सरकार का गठन किया।
  • 1970 – पश्चिम जर्मनी और पोलैंड के बीच संबंध सामान्य हुए।
  • 1972 – अमेरिका ने चंद्रमा के लिये अपने अभियान के तहत अपोलो 17 का प्रक्षेपण किया।
  • 1983 – मैड्रिड एयरपोर्ट पर दो जेट विमानों के आपस में टकराने से 93 की मौत।
  • 1995 – दक्षिण एशिया वरीयता व्यापार समझौता (साप्टा) प्रभावी।
  • 1995 – भारत ने संचार उपग्रह इनसेट-2सी का प्रक्षेपण किया।
  • 1988 – अर्मेनिया में 9 तीव्रता वाले भूकंप से 25 हजार लोगों की मौत, लाखों बेघर।
  • 2001 – कंधार में तालिबान ने हथियार डाले, विक्रमसिंघे श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • 2002 – तुर्की की आजरा अनिन मिस वर्ल्ड 2002 बनीं।
  • कश्मीर में अलगाववादी हिंसा में आठ मुस्लिम विद्रोहियों सहित 14 लोग मारे गए।
  • 2003 – रमन सिंह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद पर आसीन
  • 2004 – हामिद करजई ने अफ़ग़ानिस्तान के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
  • 2007 – यूरोप की कोलम्बर प्रयोगशाल को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचाने वाली अटलांटिस की बहुप्रतीक्षित उड़ान तकनीकि कारणों से स्थगित।
  • 2008 – हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने चन्द्रमोहन को मुख्यमंत्री पद से बर्ख़ास्त किया। भारतीय 2008 – गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने जापान टूर का ख़िताब जीता।
  • 2009 – डेनमार्क के कोपेनहेगन में जलवायु शिखर सम्मेलन शुरू।

Naxals Exposed: अपराधियों का गिरोह बन चुका है नक्सल संगठन, सवा करोड़ के इनामी का खुलासा

 

07 दिसंबर को जन्मी महान शख्सियत

  • 1924 – मारियो सोरेस – पुर्तग़ाल के पूर्व राष्ट्रपति
  • 1954 – अर्जुन राम मेघवाल – एक भारतीय राजनेता हैं।
  • 1879 – जतीन्द्रनाथ मुखर्जी – भारतीय क्रांतिकारी
  • 1889 – राधाकमल मुखर्जी – आधुनिक भारतीय संस्कृति और समाजशास्त्र के विख्यात विद्वान।

07 दिसंबर को हुए निधन

  • 2016 – चो रामस्वामी – भारतीय अभिनेता, हास्य कलाकार, राजनीतिक व्यंग्यकार, नाटककार, फ़िल्म निर्देशक और अधिवक्ता थे।
  • 2003 – बेगम आबिदा अहमद – भारत के पाँचवे राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की पत्नी।
  • 1782 – हैदर अली – 18वीं शताब्दी के मध्य एक वीर योद्धा था, जो अपनी योग्यता और क़ाबलियत के बल पर मैसूर का शासक बन गया।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें