सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी, कुख्यात नक्सली मुंशी हेम्ब्रम गिरफ्तार

Naxalite

बिहार के जमुई जिले में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और सीआरपीएफ (CRPF) के 215 A के जवानों के सयुक्त प्रयास से एक कुख्यात नक्सली (Naxalite) की गिरफ्तारी संभव हो सकी है। गिरफ्तार नक्सली का नाम मुंशी हेम्ब्रम है जो सोनो थाना के भेलवा गांव का निवासी है और उसके खिलाफ थाने में कई मामले दर्ज हैं।

Naxalite

ये पूरी घटना रविवार की रात की है। पुलिस को खूफिया सूत्रों से पता चला कि हार्डकोर नक्सली (Naxalite) मुंशी हेम्ब्रम चंद्रमंडीह थाने के गेंदुआडीह गांव में देखा गया है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुई पुलिस ने सीआरपीएफ 215 A बटालियन की टुकड़ी के साथ एक संयुक्त सर्च अभियान शुरू किया। करीब रात में जब पुलिस गेंदुआडीह गांव के एक घर में तलाशी कर रही थी वहीं नक्सली हेम्ब्रम पकड़ा गया। हालांकि पुलिस हेम्ब्रम की गिरफ्तारी पर कुछ भी बोलने से कतरा रही है लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार कुख्यात नक्सली को पुलिस गिरफ्तार करके थाने पूछताछ के लिए लेकर गई है।

पुणे की फैक्ट्री में वेश बदल काम कर रहा था खूंखार नक्सली, Dumka पुलिस ने धर दबोचा

गौरतलब है कि गिरफ्तार नक्सली (Naxalite) हेम्ब्रम प्लाटून कमांडर सिद्धू कोड़ा का करीबी है और उसके उपर एक साल पहले ही चंद्रमंडीह थाने के सतपोखरा में हुए एक नक्सली घटना को लेकर केस दर्ज है। कुछ दिन पहले चकाई चौक के पास से नक्सली मनोज सोरेन की गिरफ्तारी के बाद से ही पुलिस हेम्ब्रम की तलाश कर रही थी और हेम्ब्रम को गिरफ्तार करने के लिए कई बार पुलिस ने उसके घर पर छानबीन भी की थी लेकिन पुलिस को इसके बारे में कोई खास सूचना हाथ नहीं ली। लेकिन स्थानीय पुलिस कुख्यात नक्सली को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबीश दे रही थी और इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली की हेम्ब्रम को गेंदआडीह गांव में देखा गया है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने बिना वक्त गंवाए ये सफलता अर्जित की है। पुलिस गिरफ्त में पूछताछ के दौरान उसने नक्सली संगठन से जुड़ी कई जानकारी साझा की है। पुलिस को उम्मीद है कि इस जानकारी की बदौलत पुलिस जल्द ही नक्सलियों के गतिविधियों पर लगाम लगा सकेगी।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें