छत्तीसगढ़ के बीहड़ों में ढेर हुआ हार्डकोर नक्सली, इस बड़े नेता की हत्या में था शामिल

डीआरजी और पुलिस के जवान किरंदुल थाना क्षेत्र में हिलोरी के जंगलों में सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान उनका सामना नक्सलियों से हो गया। नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया।

dantewada news, janwan and naxali encounter, involved Naxalite killed in killing of MLA Bhima Mandavi, encounter, naxal, District Reserve Guard, Dantewada, sirfsach.in, sirf sach

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 26 मई को पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में मारा गया नक्सली भाजपा विधायक भीमा मंडावी की हत्या में शामिल था।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 26 मई को पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया। मारा गया नक्सली मलंगर हार्डकोर एलओएस सदस्य था और विधायक भीमा मंडावी की हत्या में शामिल था। किरंदुल क्षेत्र में हिरोली के जंगलों में यह मुठभेड़ हुई। कई नक्सलियों के घायल होने की भी आशंका है। मारे गए नक्सली की पहचान हार्डकोर नक्सली गुड्डी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, डीआरजी (DRG) और पुलिस के जवान किरंदुल थाना क्षेत्र में हिलोरी के जंगलों में सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान उनका सामना नक्सलियों से हो गया। नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। नक्सली गुड्डी का शव पुलिस ने बरामद कर लिया। 9 एमएम की एक पिस्टल भी बरामद की गई।

मारा गया नक्सली 40 से अधिक नक्सली वारदातों में था। वह भाजपा विधायक भीमा मंडावी के हत्या में भी शामिल था। इस घटना की पुष्टि एसपी अभिषेक पल्लव ने की। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में 9 अप्रैल को नक्सलियों ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक भीमा मंडावी के काफिले पर हमला कर दिया था। उन्होंने विधायक भीमा मंडावी का वाहन को आइईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट कर उड़ा दिया था। इसमें मंडावी की मौत हो गई थी, जबकि उनकी सुरक्षा में तैनात चार जवान भी शहीद हो गए थे। दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि हिरोली के वन क्षेत्र के पास जिला रिजर्व गार्ड के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया।

उन्होंने बताया कि यह नक्सली भाजपा विधायक भीमा मंडावी पर हमले करने वाले गुट में शामिल था। भाजपा विधायक के काफिले को प्रदेश में प्रथम चरण के मतदान का प्रचार थमने से कुछ समय पहले निशाना बनाया गया था। विधायक दंतेवाड़ा के कुआकोण्डा ब्लॉक के श्यामगिरी गांव में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद नकुलनार लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए लैंडमाइंस के ऊपर से उनका बुलेट प्रूफ वाहन गुजरा और विस्फोट हो गया। इसमें वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में मंडावी की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में चार जवान भी शहीद हो गए। इससे पहले, पुलिस ने विधायक भीमा मंडावी की हत्या में शामिल एक नक्सली को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार नक्सली का नाम जीवन उर्फ हेमला उर्फ बदलू है। उस पर 5 लाख रुपए का इनाम था।

यह भी पढ़ें: नक्सलियों की अब उड़ने वाली है नींद, आ रहा है ‘स्काई वॉरियर’

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें