छत्तीसगढ़ के कांकेर से खूंखार नक्सली गिरफ्तार, 2 लाख का था इनाम

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को एक और कामयाबी मिली है। जिले के बड़गांव इलाके से सुरक्षाबलों ने एक इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है।

naxal,cg naxal,naxal arrest, A naxal arrest, Chhattisgarh police, Kanker naxalites arrested in Pakhanjore, Chhattisgarh naxal, Pakhanjore, naxalites, naxal, naxal arrested in Pakhanjore, Pakhanjore naxal, sirf sach, sirfsach.in

कांकेर से इनामी नक्सली गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को एक और कामयाबी मिली है। जिले के बड़गांव इलाके से सुरक्षाबलों ने एक इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, 3 जुलाई की सुबह पखांजुर के पिपली के जंगल में जिला पुलिस और बीएसएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। तलाशी अभियान के दौरान नक्सली संगठन के मिलिट्री कंपनी का सदस्य सदाराम नेताम उर्फ सूरज पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसे बड़गांव थाना के पीपली गांव से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, इस गिरफ्तार नक्सली के सिर पर प्रशासन की ओर से 2 लाख रूपए का इनाम घोषित था। इस खूंखार नक्सली पर हत्या, आगजनी और लूट-पाट जैसे कई मामले दर्ज हैं। यह करीब 15 सालों से नक्सली संगठन में सक्रिय था। बड़गाम पुलिस और बीएसएफ की 175वीं बटालियन की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता हाथ लगी। इससे पहले राज्य के सुकमा के कोंटा और कुकानार थाना क्षेत्र से दो स्थायी वारंटी नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। इनमें एक नक्सली का नाम माड़वी मासा और दूसरे का नाम हुंगा मरकाम है। दोनों आरोपियों पर नक्सल हिंसा के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तार नक्सलियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

न्यायालय में पेश करने से पहले पुलिस ने आरोपी नक्सलियों से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार नक्सली माड़वी मासा नुलकातोंग मुठभेड़ में शामिल था। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जवानों को क्षति हुई थी। दूसरे गिरफ्तार नक्सली हुंगा मरकाम पर वाहनों में आगजनी का आरोप है। सीआरपीएफ और जिला बल की संयुक्त करवाई में इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सुकमा एसपी एसपी शलभ सिन्हा ने इस बात की पुष्टि की।

यह भी पढ़ें: बच्चों से सामान ढोने और खाना बनाने का काम ले रहे नक्सली, मिलिट्री ट्रेनिंग देकर बना रहे खूंखार

राजकुमार को पुलिस स्टेशन में मिला था पहली फिल्म का ऑफर, अंदाज़ और डायलॉग्स ने बुलंदी पर पहुंचाया

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें