महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड़, हथियार बरामद

गढ़चिरौली जिला पुलिस को जानकारी मिली थी कि कोटी पुलिस थाना के पास नक्सली गतिविधियां हो रही हैं। इसके बाद पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू की।

gadchiroli

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के भामरागढ़ इलाके में पुलिस और नक्सलियों को बीच मुठभेड़ हो गई।

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के भामरागढ़ इलाके में पुलिस और नक्सलियों को बीच मुठभेड़ हो गई। जिसके बाद नक्सली जान बचाकर भाग निकले। मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की तलाशी ली जिसमें नक्सलियों के हथियार बरामद हुए।

gadchiroli
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस और नक्सलियों को बीच मुठभेड़ हो गई

गढ़चिरौली जिला पुलिस को जानकारी मिली थी कि कोटी पुलिस थाना के पास नक्सली गतिविधियां हो रही हैं। इसके बाद पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू की। इसी दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ करीब 10 से 15 मिनट तक चली। हालांकि इसमें नक्सली पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए। जब पुलिस ने घटनास्थल की तलाशी ली तो जंगली इलाके में भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की गई। साथ ही पुलिस ने नक्सलियों के 4 हथियार भी बरामद किए।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को घटनास्थल से नक्सली साहित्य भी मिले हैं। बता दें कि 14 सितंबर को भी गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें पुलिस के जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया था। गौरतलब है कि पुलिस ने गढ़चिरौली में नक्सल विरोधी अभियान चला रखा है। इसके तहत पुलिस अपने मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर लगातार कार्रवाई कर रही है।

14 सितंबर को भी महाराष्ट्र पुलिस की विशेष नक्सल विरोधी इकाई सी-60 के कमांडोज को इलाके में नक्सलियों के मौजूद होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद कमांडोज ने गढ़चिरौली जिले में ऑपरेशन चलाकर कोरची तहसील के नारेकसा जंगल में दो नक्सलियों को मार गिराया था। इस मुठभेड़ में 6 नक्सली घायल भी हुए थे। इसके अलावा 29 जुलाई को भी पुलिस ने एक महिला नक्सली को मार गिराया था। महाराष्ट्र का गढ़चिरौली जिला नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। 1 मई को नक्सलियों ने यहां बड़ा हमला किया था। नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षाबल के जवानों के वाहन को उड़ा दिया था। इस हमले में सुरक्षाबल के 15 जवान शहीद हो गए थे।

पढ़ें: बीजापुर में कुख्यात महिला नक्सली पुलिस के हत्थे चढ़ी

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें