Lok Sabha Elections 2019: छठवें चरण के लिए मतदान जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) में छठवें चरण के लिए मतदान जारी है। सुबह से ही बूथों पर लंबी कतारें लगी हुई हैं। लोग पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

Elections, Lok Sabha Elections 2019, latest Election news, Lok Sabha Election Dates, India General Election 2019 Schedule, India General Elections 2019 news, Election News, Election opinion polls, lok sabha election polling dates, Lok Sabha Election Schedule, Lok Sabha Election news, 2019 general elections, lok sabha, lok sabha election 2019, lok sabha election 2019 date, lok sabha election schedule 2019, general election 2019, BJP, Congress, Samajwadi Party, Narendra Modi, Rahul Gandhi, Priyanka Vadra Gandhi, sirf Sach, sirfsach.in,

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) में छठवें चरण के लिए आज यानी 12 मई को मतदान जारी है।

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) में छठवें चरण के लिए मतदान जारी है। सुबह से ही बूथों पर लंबी कतारें लगी हुई हैं। लोग पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस चरण में 7 राज्यों की 59 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। छठवें चरण के लिए प्रचार 10 मई शाम 5 बजे के बाद थम गया था। छठवें चरण में त्रिपुरा की 1 सीट, त्रिपुरा पश्चिम के लिए भी मतदान हो रहा है, जहां पहले मतदान रद्द कर दिया गया था।

जिन राज्यों में वोटिंग हो रही है उनमें उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल शामिल हैं। इनमें उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीटों पर, हरियाणा की 10 सीटों पर, दिल्ली की सभी 7 सीटों पर, झारखंड की 4 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर और पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर मतदान जारी है।

छठवें चरण में इन सीटों पर हो रही वोटिंग-

  • उत्तर प्रदेश की 14 सीटों- फूलपुर, इलाहाबाद, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर, बस्ती, संत कबीर नगर, डुमरियागंज, आजमगढ़, लालगंज, जौनपुर, भदोही और मछलीशहर पर
  • बिहार की 8 सीटों- पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान, वाल्मीकिनगर, महाराजगंज और पश्चिमी चंपारण पर
  • पश्चिम बंगाल की 8 सीटों- झारग्राम, मेदिनीपुर, तामलुक, कांति, घाटल, विष्णुपुर, पूरुलिया और बांकुरा
  • मध्य प्रदेश की 8 सीटों- गुना, सागर, विदिशा, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, राजगढ़ और भोपाल पर
  • दिल्ली की सभी 7 सीटों- पूर्वी दिल्ली, चांदनी चौक, उत्तर-पूर्व दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली और पश्चिम दिल्ली पर
  • झारखंड की 4 सीटों- धनबाद, सिंहभूम, जमशेदपुर और गिरीडीह पर
  • हरियाणा की 10 सीटों- अंबाला, करनाल, सोनीपत, रोहतक, सिरसा, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, गुड़गांव, भिवानी-महेन्द्रगढ़ और हिसार पर

छठवें चरण में वोटिंग के लिए 1.13 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चरण में कुल 10.16 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 5.42 करोड़, महिला मतदाताओं की संख्या 4.74 करोड़ और 3307 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। छठवें चरण में कुल 979 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण में सबसे अधिक निर्दलीय उम्मीदवार हैं, जिनकी संख्या 769 है।

इस चरण में आजमगढ़ से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सुल्तानपुर से भाजपा की मेनका गांधी, इलाहाबाद से मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी अपनी किस्मत आजमा रही हैं। भोपाल में कांग्रेस के दिग्विजय सिंह की भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह से टक्कर है। साथ ही, गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया, उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से शीला दीक्षित, मोदी सरकार के मंत्री राधा मोहन सिंह, क्रिकेटर से पॉलिटिशियन बने गौतम गंभीर समेत कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है।

यह भी पढ़ें: जान पर खेल कर जवान ने यूं बचाई 4 की जान, परिवार चाहता है मिले सम्मान

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें