झारखंड: नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान शहीद

3 अक्टूबर की देर रात दशम फॉल के पास नक्सलियों का दस्ता छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी। इस इनपुट के बाद STF और जिला पुलिस द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा था।

Ranchi

झारखंड की राजधानी रांची के बुंडू थाना क्षेत्र अंतर्गत दसम फॉल के पास 4 अक्टूबर की सुबह नक्सलियों से मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के दो जवान शहीद हो गए।

झारखंड की राजधानी रांची के बुंडू थाना क्षेत्र अंतर्गत दसम फॉल के पास 4 अक्टूबर की सुबह नक्सलियों से मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के दो जवान शहीद हो गए। कुछ जवानों के घायल होने की भी सूचना है। घायल जवानों को रांची अस्ताल में भर्ती कराया गया है।

Ranchi

जानकारी के मुताबिक, 3 अक्टूबर की देर रात दशम फॉल के पास नक्सलियों का दस्ता छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी। इस इनपुट के बाद STF और जिला पुलिस द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान 4 अक्टूबर की सुबह यह मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई और मुठभेड़ शुरू हुई।

इस मुठभेड़ में जगुवार के दो जवान अखिलेख राम और खंजन कुमार महतो शहीद हो गए। मुठभेड़ में जवान अखिलेश राम गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उन्हें तीन गोलियां लगी थीं। उन्हें इलाज के लिए मेडिका अस्पताल लाया गया था। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, शहीद जवान खंजन प्रसाद महतो सोनाहातू का रहने वाले हैं।

रांची एसएसपी और डीआईजी घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली। नक्सलियों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में लगातार सुरक्षाबलों के द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों के प्रति मुख्यमंत्री रघुबर दास ने शोक जताया है। अपने संदेश में सीएम ने कहा है कि नक्सली झारखंड में आख़िरी लड़ाई लड़ रहे है। सरकार नक्सलियों के प्रति कोई नरमी नहीं बरतेगी।

पढ़ें: भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध होने पर 12.5 करोड़ लोगों के मरने की आशंका

समय देता हूं, सरेंडर कर दो, नहीं तो पाताल से ढूंढ़कर मारेंगे- नक्सलियों को झारखंड सीएम की चेतावनी

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें