झारखंड: लोहरदगा में हत्या का आरोपी नक्सली गिरफ्तार, लेवी के लिए मारी थी गोली

झारखंड के लोहरदगा जिले की सेरेंगदाग थाना पुलिस ने भाकपा माओवादी के सदस्य नक्सली रितेश खेरवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली को 21 सितंबर को जेल भेज दिया गया।

jharkhand, lohardaga, naxali, naxali arrested, sirf sach, sirfsach.in, झारखंड, लोहरदगा, नक्सली, नक्सली गिरफ्तार, सिर्फ सच

झारखंड के लोहरदगा जिले की सेरेंगदाग थाना पुलिस ने भाकपा माओवादी के सदस्य नक्सली रितेश खेरवार को गिरफ्तार किया है।

jharkhand, lohardaga, naxali, naxali arrested, sirf sach, sirfsach.in, झारखंड, लोहरदगा, नक्सली, नक्सली गिरफ्तार, सिर्फ सच

झारखंड के लोहरदगा जिले की सेरेंगदाग थाना पुलिस ने भाकपा माओवादी के सदस्य नक्सली रितेश खेरवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली को 21 सितंबर को जेल भेज दिया गया। वह गुमला जिले के विशुनपुर थाना क्षेत्र के बेठहट गांव का रहने वाला है। बताया जाता है कि सड़क निर्माण योजना का काम देख रहे मुंशी जागीर भगत को साल 2018 में भाकपा माओवादी संगठन का नक्सली रितेश खेरवार ने लेवी के लिए गोली मार दिया था। डीएसपी परमेश्वर प्रसाद ने इस बात की जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक, करोड़ों रुपए की लागत से मुंगो रनकुली में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था, जिसमें मुंशी का काम जागीर भगत कर रहा था।

नक्सली रितेश खेरवार लेवी मांगने के लिए अपने साथियों के साथ निर्माण स्थल पर गया था। वहां पर लेवी के लिए मुंशी और नक्सलियों के बीच विवाद हो गया और तीन की संख्या में आए उग्रवादियों में से रितेश ने जागीर को गोली मार दी। गोलीकांड इस इस घटना में जागीर के हाथ में भी गोली लगी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उग्रवादियों ने वहां से जाते वक्त एमसीसी उग्रवादी संगठन के नाम का पर्चा छोड़कर घटना की जिम्मेदारी ली थी। इस घटना को लेकर सेरेंगदाग थाने में कांड संख्या 4/18 दर्ज किया गया था। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने इनवेस्टिगेशन शुरू की और नक्सली रितेश खेरवार को गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ें: दो राज्यों में आतंक का पर्याय बना नक्सली पुलिस के हत्थे चढ़ा

इससे पहले, लातेहार से पुलिस ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। जिले के एसपी के निर्देश पर बरवाडीह थाना प्रभारी दिनेश कुमार, एएसआई पारस नाथ प्रसाद और बंधन भगत ने पुलिस की टीम के साथ छापेमारी कर 19 सितंबर को एक कुख्यात नक्सली झमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार नक्सली के पास से नक्सली बैनर, पोस्टर और नक्सली साहित्य भी जब्त किए। नक्सली के पास से जब्त बैनर में सरकार विरोधी नारे लिखे हुए हैं। गिरफ्तार नक्सली मनिका के मटलौंग का रहने वाला है। डीएसपी अमरनाथ और थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एसपी प्रशांत आंनद को गुप्त सूचना मिली थी कि यह नक्सली बूढ़ा पहाड़ पर माओवादियों की बैठक में शामिल होने मंडल के रास्ते जा रहा है।

एसपी के आदेश पर त्वरित कार्रवाई करतो हुए मंडल मुख्य सड़क पर बरवाडीह वन विभाग के नाका के पास छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान नक्सली झमन सिंह को नक्सली सामग्री के साथ पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार, यह नक्सली करीब 10 -12 साल से नक्सली संगठन में सक्रिय सदस्य के रूप में काम करता था। सालों से वह नक्सलियों की मदद कर रहा था। जिस समय उसकी गिरफ्तारी हुई, उसके साथ एक महिला भी थी, जिसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

बरवाडीह पुलिस के हत्थे चढ़ा माओवादी नक्सली झमन सिंह का भाई कुंदन जी उर्फ सुधीर सिंह भी एरिया कमांडर है। जो बूढ़ा पहाड़ में एक नक्सली मीटिंग में शामिल था। डीएसपी अमरनाथ और थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि भाई के कहने पर हा झमन सामान पहुंचाने जा रहा था। कुंदन के नक्सली बनने के बाद से उसका भाई झमन भी नक्सली संगठन का सदस्य बन गया था। झमन सिंह से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस को पता चला है कि बूढ़ा पहाड़ के इलाके मे नक्सली सक्रिय होने की कोशिशों में जुटे हैं।

पढ़ें: ‘महिलाओं और बच्चों का शोषण होता है’, 10 लाख के इनामी नक्सली ने सरेंडर के बाद खोली संगठन की पोल

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें