झारखंड: Khunti में भाकपा माओवादी का नक्सली पुलिस के हत्थे चढ़ा

नक्सल प्रभावित झारखंड के खूंटी जिले की सायको थाना पुलिस ने 8 अक्टूबर को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया।

Khunti

नक्सल प्रभावित झारखंड के खूंटी जिले की सायको थाना पुलिस ने 8 अक्टूबर को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया।

नक्सल प्रभावित झारखंड के खूंटी (Khunti) जिले की सायको थाना पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। सायको थानांतर्गत डाउडीह पाहन टोली जंगल से एक देसी कट्टे के साथ इस नक्सली को गिरफ्तार किया गया।

Khunti
Khunti से गिरफ्तार नक्सली

पुलिस ने उसके पास से चार कारतूस, एक मोबाइल, एक बाइक और भाकपा माओवादी के दो पर्चे बरामद किए। यह जानकारी Khunti एसडीपीओ आशीष कुमार महली ने 9 अक्टूबर को दी। Khunti एसडीपीओ आशीष कुमार के अनुसार, 8 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी के सदस्य किसी नक्सली घटना को अंजाम देने के लिए अपने साथियों के साथ सायको थानांतर्गत डाउडीह पाहन टोली जंगल में मौजूद है। सूचना मिलते ही एक छापामारी दल का गठन किया गया।

इस टीम में पुलिस निरीक्षक Khunti अंचल, थाना प्रभारी सायको एवं सशस्त्र पुलिस बल को शामिल किया गया। इसके बाद पुलिस ने डाउडीह पाहन टोली जंगल में छापामारी की। इस दौरान जंगल के किनारे एक स्थान पर बैठे तीन-चार लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने इनमें से एक व्यक्ति को दबोच लिया। पूछ-ताछ में उसने अपना नाम मदिराय मुंडू बताया। वह सायको थाना के बाडी डाउडीह पाहन टोली का रहने वाला है। साथ ही उसने यह भी स्वीकार किया कि वह भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य है।

इससे पहले, Khunti की मारंगहादा पुलिस ने 7 अक्टूबर को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इन नक्सलियों को मारंगहादा थाना के तिलमा गांव में हथियार के साथ धर दबोचा। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पुलिस ने .315 बोर का एक देशी कट्टा, एके 47 का एक, 9 एमएम के सात, 3.03 के चार एवं .315 बोर के तीन कारतूस और माओवादी संगठन का एक बैनर बरामद किया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने 7 अक्टूबर को दी।

पढ़ें: नक्सलियों की जड़ खोदने के लिए Jharkhand Police ने शुरू किया महाअभियान

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें