झारखंड: बिना हथियार शहरों में घूम-घूम कर वसूलता था लेवी, धरा गया नक्सली

झारखंड के चाईबासा से भाकपा माओवादी दस्ते का सदस्य और हार्डकोर नक्सली जीवन कंडुलना का खास सहयोगी करण सिंह मुंडा उर्फ जगदीश पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।

Chaibasa

झारखंड के चाईबासा से भाकपा माओवादी दस्ते का सदस्य और हार्डकोर नक्सली जीवन कंडुलना का खास सहयोगी करण सिंह मुंडा उर्फ जगदीश पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।

झारखंड के चाईबासा से भाकपा माओवादी दस्ते का सदस्य और हार्डकोर नक्सली जीवन कंडुलना का खास सहयोगी करण सिंह मुंडा उर्फ जगदीश पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। उसकी गिरफ्तारी अनुमंडल अस्पताल के सामने से की गयी। गिरफ्तार नक्सली के पास से एक बाइक और एक मोबाइल जब्त किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी 26 सितंबर को दी। पुलिस के लिए इसकी गिरफ्तारी इसलिए महत्वपूर्ण है कि यह जंगलों में छुप कर रहने वाला नक्सली नहीं है। बल्कि यह शहरों और गांवों में घूम कर नक्सलियों को मदद पहुंचाता था। वह बिना हथियार के क्षेत्र में घूमा करता था। विकास कार्यों और ठेकेदारों की सूचना संगठन को देकर उनसे लेवी वसूली का काम भी करता था।
Naxali
इसके साथ ही पुलिस और सुरक्षा बलों की हर गतिविधियों की जानकारी भी वह नक्सलियों को देता था। चक्रधरपुर क्षेत्र में करण सिंह मुंडा के बारे में गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके आधार पर उसकी गिरफ्ताारी संभव हो पाई। इससे पहले, नक्सलियों के खिलाफ बिहार और झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी थी। सुरक्षाबलों ने एक हार्डकोर वांटेड नक्सली को गिरफ्तार किया। झारखंड-बिहार के सीमावर्ती इलाके में गिरिडीह और जमुई की पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ (CRPF) के जवानों के संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान हार्डकोर नक्सली तेजो मंडल को गिरफ्तार किया। तेजो की बाइक चलाने वाले अजय मंडल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, अजय के नक्सली होने की पुष्टि नहीं की गयी है। ये दोनों चकाई थाना क्षेत्र के गादी गांव के रहने वाले हैं।

इन दोनों को 24 सितंबर की रात को नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान भेलवाघाटी और चकाई थाना के सीमा पर बसे गांव गादी-बिल्ली से गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक, गिरिडीह और जमुई पुलिस और भेलवघाटी बी सेवक एवं चकाई 215 बटालियन के सीआरपीएफ जवानों द्वारा 24 सितंबर को संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसमें एक कुख्यात नक्सली तेजो मंडल था और दूसरे का नाम अजय मंडल उर्फ कारू बताया गया है। भेलवाघाटी बी7 बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय कुमार ने तेजो मंडल की गिरफ्तारी की पुष्टि की। बता दें कि 21 मई, 2016 को चकाई थाना क्षेत्र के गादी गांव में हुए तिहरे हत्याकांड में तेजो मंडल नामजद आरोपी है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें