छत्तीसगढ़: कांकेर से पुलिस के हत्थे चढ़ा नक्सली, भारी मात्रा में हथियार बरामद

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर में सर्चिंग पर निकले जवानों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक नक्सली (Naxali) को गिरफ्तार किया है।

Naxali

गिरफ्तार नक्सली (Naxali) के पास से बड़ी मात्रा में जानलेवा हथियार और नक्सलियों से संबंधित सामान मिले हैं। पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर में सर्चिंग पर निकले जवानों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक नक्सली (Naxali) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली का नाम पेका मुंसी कवाची है। गिरफ्तार नक्सली के पास से बड़ी मात्रा में जानलेवा हथियार और नक्सलियों से संबंधित सामान मिले हैं। पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।

Naxali
कांकेर से गिरफ्तार नक्सली।

जानकारी के अनुसार, पुलिस की एक टीम सर्चिंग पर निकली थी। तभी एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिस फोर्स के जवानों ने मुरवंडी बड़ी नाला के पास उसे दौड़ाकर अरेस्ट कर लिया। जब उसकी तलाशी ली गई, तो जवानों की आखें फटी की फटी रह गईं। पकड़े गए पेका मुंसी कवाची के पास से 10 नग भरमार, 1 बारह बोर, 9 नग बैटरी, नक्सली (Naxali) वर्दी, बिजली वायर बरामद हुआ। उसके खिलाफ छोटेबेठिया थाना में अपराध कायम करके आगे कार्यवाही की जा रही है।

बता दें कि राज्य में नक्सलवादके खिलाफ जोर शोर से अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस और सुरक्षाबल के जवान लगातार सर्चिंगकर रहे हैं। नक्सलियों की धर-पकड़ जारी है। इससे पहले सुकमा पुलिस ने एक नक्सली (Naxali) को दबोचा था। दो साल पहले पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने के आरोपी नक्सली मड़कामी सुकड़ा को सुकमा पुलिस ने कुन्ना के पास डब्बा पहाड़ी से गिरफ्तार कर लिया। सुकड़ा सुकमा जिले के कोकानार थाने के तरई टिकरीपारा गांव का रहने  (Naxali) वाला है। उसकी उम्र 26 साल है।

बीते 29 जून, 2014 को डब्बा पहाड़ी के पास नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग किया था। फायरिंग करने वाले नक्सलियों में मड़कामी सुकड़ा भी शामिल था। सुकमा पुलिस ने सुकड़ा को अरेस्ट करके जेल भेज दिया है। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस बल का अभियान तेज है। लगातार नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन और सरकार राज्य से नक्सलवाद के खात्मे को लेकर प्रतिबद्ध है।

पढ़ें: 151 गावों में नक्सली फरमान, ग्रामीणों ने अगर मोबाइल रखा तो मिलेगी मौत

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें