बिहार: नवादा जिले में COBRA ने नक्सली कमांडर के खास सहयोगी को दबोचा

बिहार के नवादा जिले में कोबरा (COBRA) जवानों की मदद से पुलिस ने एक नक्सली को गिरफ्तार कर लिया।

Cobra Commando

बिहार के नवादा जिले में कोबरा (COBRA) जवानों की मदद से पुलिस ने एक नक्सली को गिरफ्तार कर लिया। सुरक्षाबलों ने रजौली थाना क्षेत्र के चोरडीहा गांव में छापेमारी कर नक्सली राजू कुमार भुइयां को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

COBRA
COBRA (फाइल फोटो)

गिरफ्तार नक्सली राजू प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के मगध जोन के सेक्रेट्री और कमांडर प्रद्युम्न शर्मा का खास सहयोगी है। वह लंबे समय से नक्सली संगठन के लिए काम कर रहा था। वह कई नक्सली वारदातों में शामिल रहा है। साल 2016 में सिरदला थाना क्षेत्र के रेलवे बेस को उड़ाने के मामले में वह वांटेड था। जानकारी के अनुसार, 205 COBRA बटालियन को गुप्त सूचना मिली कि नक्सली राजू अपने परिवार से मिलने और कुछ जरूरी काम से अपने घर चोरडीहा पहुंचा है।

सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने कार्रवाई शुरू की। COBRA वाहिनी के उपनिरीक्षक अंकुर कुमार के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी अभियान चलाया गया। नक्सली के घर की सघन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसे सिरदला थाना की पुलिस को सौंप दिया गया। उम्मीद है कि इस नक्सली के गिरफ्तार होने से पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। इससे पहले, 3 अक्टूबर की देर शाम राज्य के गया जिले से एक हार्डकोर नक्सली राजा यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

वह बिहार (Bihar) के गया जिला में गोह थाना क्षेत्र के डरमा गांव का निवासी है। गिरफ्तार नक्सली कई वारदातों में शामिल रहा है। एसएसबी के सहायक समादेष्टा के अनुसार, पुलिस के साथ मिलकर एसएसबी की टीम जिले के कोंच थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में छापेमारी कर रही थी। उसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर राजा यादव भागने लगा। जिसे जवानों ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: नक्सलियों ने 801 फीट की ऊंचाई पर बना रखा था सेफ हाउस, बंदूक समेत तमाम जरूरी सामान बरामद

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें