बिहार STF ने हत्या के आरोपी नक्सली को धर दबोचा

बिहार एसटीएफ (STF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बिहार एसटीएफ की टीम ने कुख्यात नक्सली गुड्डु यादव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली गुड्डु यादव पर दोहरे हत्याकांड का आरोप है।

STF

बिहार STF की टीम ने कुख्यात नक्सली गुड्डु यादव को गिरफ्तार किया है।

बिहार एसटीएफ (STF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बिहार एसटीएफ की टीम ने कुख्यात नक्सली गुड्डु यादव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली गुड्डू यादव पर दोहरे हत्याकांड का आरोप है।

STF
बिहार STF की टीम ने कुख्यात नक्सली को गिरफ्तार किया।

इस कुख्यात नक्सली को STF की चीता इकाई ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली लखीसराय जिले के चानन थाना क्षेत्र के माननपुर टोला का रहने वाला है। वह नक्सली कमांडर अरविंद यादव का करीबी बताया जाता है। लखीसराय जिले के कई थानों में उसके खिलाफ कई संगीन मामने दर्ज हैं। वह जिले में मदन यादव समेत एक अन्य व्यक्ति के दोहरे हत्याकांड में वांटेड था। नक्सली गुड्डू यादव फरार चल रहा था। काफी समय से उसे पुलिस तलाश रही थी। इससे पहले, बिहार के नवादा जिले में कोबरा (COBRA) जवानों की मदद से पुलिस ने एक नक्सली को गिरफ्तार कर लिया।

सुरक्षाबलों ने रजौली थाना क्षेत्र के चोरडीहा गांव में छापेमारी कर नक्सली राजू कुमार भुइयां को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नक्सली राजू प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के मगध जोन के सेक्रेट्री और कमांडर प्रद्युम्न शर्मा का खास सहयोगी है। वह लंबे समय से नक्सली संगठन के लिए काम कर रहा था। वह कई नक्सली वारदातों में शामिल रहा है। साल 2016 में सिरदला थाना क्षेत्र के रेलवे बेस को उड़ाने के मामले में वह वांटेड था।

जानकारी के अनुसार, 205 COBRA बटालियन को गुप्त सूचना मिली कि नक्सली राजू अपने परिवार से मिलने और कुछ जरूरी काम से अपने घर चोरडीहा पहुंचा है। सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने कार्रवाई शुरू की। COBRA वाहिनी के उपनिरीक्षक अंकुर कुमार के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी अभियान चलाया गया। नक्सली के घर की सघन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसे सिरदला थाना की पुलिस को सौंप दिया गया। उम्मीद है कि इस नक्सली के गिरफ्तार होने से पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी।

पढ़ें: टेरर फंडिंग के लिए भारत में जाली नोट भेज रहा पाकिस्तान

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें