बिहार: हार्डकोर नक्सली थानू यादव गिरफ्तार, कई मामलों में था वॉन्टेड

मदनपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर जुड़ाही के दक्षिण स्थित उत्तरी कोयल नहर के पास सर्च अभियान शुरू किया गया था। इसी बीच जुड़ाही गांव की ओर से एक बाइक पर सवार दो लोग नहर की तरफ आ रहे थे, जो पुलिस को देख भागने लगे।

bihar, naxali, naxali arrested, jamui, aurangabad, sirf sach, sirfsach.in, नक्सली, नक्सली गिरफ्तार, बिहार, औरंगाबाद, जमुई, सिर्फ सच

बिहार के जमुई से 7 सितंबर की देर रात एक हार्डकोर नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

बिहार के जमुई से पुलिस ने 7 सितंबर की देर रात एक हार्डकोर नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नक्सली को चकाई थाने के बटपार गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सली का नाम थानू यादव है। गिरफ्तारी की पुष्टि चकाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने की। पुलिस के मुताबिक, कई मामलों में पुलिस को थानू यादव की तलाश थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सली थानू इन दिनों चकाई क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने का फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उधर, राज्य के औरंगाबाद में भी लेवी की रकम वसूल कर नक्सलियों तक पहुंचाने वाले दो नक्सली समर्थकों को मदनपुर पुलिस ने धर दबोचा।

जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर बदले पाकिस्तान-चीन के सुर, परमाणु बम की धमकी देने वाला पाक अब औकात में आया

इनके पास से नक्सली साहित्य, पोस्टर सहित कई अन्य सामान बरामद हुए हैं। गिरफ्तार नक्सली समर्थकों में मदनपुर थाने के जुड़ाही गांव का रहने वाला विनय कुमार गुप्ता उर्फ विनय प्रसाद और लंगुराही गांव का रहने वाला सुरेश सिंह भोक्ता शामिल हैं। ये दोनों कई महीनों से नक्सलियों को सामान पहुंचाने का काम करते थे। मदनपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर जुड़ाही के दक्षिण स्थित उत्तरी कोयल नहर के पास सर्च अभियान शुरू किया गया था। इसी बीच जुड़ाही गांव की ओर से एक बाइक पर सवार दो लोग नहर की तरफ आ रहे थे, जो पुलिस को देख भागने लगे। जवानों ने खदेड़ कर दोनों को पकड़ लिया। उनके पास एक सफेद रंग का झोला और एक बोरानुमा झोला बरामद हुआ, जिसमें कई वस्तुएं थीं। दोनों को पकड़ कर थाने लाया गया।

बिहार: नक्सलियों ने किया बंद का ऐलान, हाई अलर्ट पर सिक्योरिटी फोर्स

तलाशी के दौरान गिरफ्तार विनय कुमार गुप्ता उर्फ विनय प्रसाद के पास से तीन मच्छरदानी, दो चितकबरा वर्दी, माओवादी कम्युनिस्ट पार्टी की एक किताब, एरिया कमेटी की एक किताब, देव थाने के पड़रिया स्थित कैंप पर हुए हमले से संबंधित एक पर्चा और कई रंगों में लिखा हुआ हस्तलिखित पर्चे बरामद हुए हैं। वहीं, सुरेश सिंह भोक्ता के पास से बोरानुमा झोले में एक किताब जिस पर डॉक्टर अरविंद के द्वारा लेख पर प्रतिक्रिया अंकित थी, पीइटी की एक किताब, महिलाओं पर बढ़ रही उत्पीड़न एवं अत्याचार संबंधित एक किताब, बिहार की आम जनता से अपील का एक पर्चा, अनेक रंगों से हस्तलिखित माओवादियों से संबंधित तीन पर्चे बरामद हुए हैं।

पढ़ें: देश को मिली पहली आदिवासी महिला पायलट, ओडिशा की अनुप्रिया लाकरा के जज्बे को सलाम

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें