Loksabha Election 2019: बंगाल में बंपर वोटिंग, बाकी राज्यों में औसत मतदान हुआ

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण में 18 राज्यों और 2 केंद्र-शासित प्रदेशों में मतदान हुए। जिसमें कुल 91 लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए। चुनाव आयोग ने चुनाव के पुख्ते इंतजाम कर रखे थे।

Elections, Lok Sabha Elections 2019, latest Election news, Lok Sabha Election Dates, India General Election 2019 Schedule, India General Elections 2019 news, Election News, Election opinion polls, lok sabha election polling dates, Lok Sabha Election Schedule, Lok Sabha Election news, 2019 general elections, lok sabha, lok sabha election 2019, lok sabha election 2019 date, lok sabha election schedule 2019, general election 2019, BJP, Congress, Samajwadi Party, Narendra Modi, Rahul Gandhi, Priyanka Vadra Gandhi

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण में 18 राज्यों और 2 केंद्र-शासित प्रदेशों में मतदान हुए। जिसमें कुल 91 लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए। चुनाव आयोग ने चुनाव के पुख्ते इंतजाम कर रखे थे। प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी से शांतिपूर्ण मतदान कराने में लगा रहा। लोकतंत्र के इस महापर्व में गूगल ने भी डूडल बनाकर भारतीय लोकतंत्र के लिए अपना सम्मान जताया।

आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू और कश्मीर, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, ओडिशा, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार और लक्षद्वीप में कुल 91 सीटों पर वोट डाले गए। जिसमें 10 राज्यों उत्तराखंड, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, मिजोरम, मेघालय, नगालैंड, अरुणांचल प्रदेश, सिक्किम और अंडमान व निकोबार की सभी लोकसभा सीटों पर पहले चरण में ही मतदान पूरा हो गया।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान:

  • उत्तर प्रदेश में 59.77%   
  • बंगाल में 81%                
  • बिहार में 50.26%          
  • उत्तराखंड में 57.85% 
  • आंध्र प्रदेश में 66%       
  • महाराष्ट्र में 56%   
  • कश्मीर में 54.49%    
  • ओडिशा में 68%
  • तेलंगाना में 60%           
  • छत्तीसगढ़ में 56%         
  • असम में 68%               
  • मणिपुर में 78.20%      
  • मिजोरम में 60% 
  • नगालैंड में 78%
  • मेघालय में 62%            
  • त्रिपुरा में 81.8%     
  • अरुणाचल में 60% 
  • सिक्किम में 69%
  • लक्षद्वीप में 65.9%          
  • अंडमान में 70.67%       

पहले चरण के चुनावी दंगल में कुल 1279 उम्मीदवार मैदान में हैं। 14 करोड़ 20 लाख, 54 हजार, 978 मतदाता इनका फैसला करेंगे। इनमें 7 करोड़ 21 लाख पुरुष मतदाता और 6 करोड़ 98 लाख महिला मतदाता हैं। इनके लिए 1.70 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

इस दौरान कुछ स्थानों पर छिटपुट हिंसा की खबरें भी आईं। कई जगहों से ईवीएम को लेकर भी शिकायतें आई। खबरों के अनुसार आंध्र प्रदेश में पहले चरण में हो रहे चुनाव में लगभग 45 हजार ईवीएम थे। जिनमें से 362 ईवीएम में चुनाव के दौरान गड़बड़ी पाई गई। ओडिशा में ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण कोरापुट, नवरंगपुर, कालाहांडी और ब्रह्ममपुर निर्वाचन क्षेत्रों के कई स्थानों पर लगभग 50 बूथों पर मतदान शुरू होने में थोड़ी देरी हुई।

यूपी के सहारनपुर में 100 से ज्यादा ईवीएम मशीनों में खराबी आई। बाद में उन्हें बदल दिया गया। वहीं, महाराष्ट्र के नागपुर में कुछ बूथों पर भी ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें आईं। इसके अलावा चंद्रपुर में आठ, वर्धा में छह और रामटेक में पांच ईवीएम में गड़बड़ी संबंधी शिकायत मिली।

छोटी-मोटी तकनीकी समस्याओं और हिंसा की छिटपुट घटनाओं को दरकिनार कर दें, तो कुल मिलाकर पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण रहा। अब निगाहें अगले चरण के मतदान पर टिकी हैं। दूसरे चरण में 13 राज्यों की 97 लोकसभा सीटों पर 18 अप्रैल को मतदान होंगे। जिन राज्यों में दूसरे चरण के मतदान होने हैं वे राज्य असम, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मणिपुर, ओडिशा, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और पुदुचेरी हैं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें