पत्नी ने रखा था करवाचौथ का व्रत, गोली लगने के बाद भी लड़ता रहा ऑपरेशन रक्षक का महान योद्धा

धर्म सिंह तोमर का जन्म 1974 में हुआ था। पांच-बहनों में वे सबसे बड़े थे। वे 1996 को सेना में भर्ती हुए। कारगिल युद्ध में दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के बाद वह ग्रेनेडियर्स में शामिल हुए और मिसाइल पॉयलट बन गए थे।

delhi, Martyr Dharm singh Tomar, sirf sach, sirfsach.in, पिलखुआ, शहीद धर्म सिंह तोमर, जम्मू-कश्मीर, सिर्फ सच

ग्रेनेडियर धर्म सिंह तोमर ने ऑपरेशन रक्षक के दौरान तीन आतंकवादियों को ढेर करने के बाद आमने-सामने की फायरिंग में वे बुरी तरह घायल हो गए थे। इस बावजूद उन्होंने मैदान नहीं छोड़ा

राजधानी दिल्ली से सटे हापुड़ के पिलखुआ क्षेत्र में जन्मे ग्रेनेडियर धर्म सिंह तोमर ने ऑपरेशन रक्षक के दौरान तीन आतंकवादियों को ढेर करने के बाद आमने-सामने की फायरिंग में वे बुरी तरह घायल हो गए थे। इस बावजूद उन्होंने मैदान नहीं छोड़ा और आतंकवादियों से लोहा लेते रहे। धर्म सिंह तोमर का जन्म 1974 में हुआ था। पांच-बहनों में वे सबसे बड़े थे। वे 1996 को सेना में भर्ती हुए। कारगिल युद्ध में दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के बाद वह ग्रेनेडियर्स में शामिल हुए और मिसाइल पॉयलट बन गए थे। जुलाई, 1999 में कारगिल युद्ध समाप्त होने भारतीय सेना की ओर से ऑपरेशन रक्षक चलाया गया था। 24 अक्टूबर, 1999 को रात में करीब नौ बजे जम्मू-कश्मीर के गंदरबल के पास एक सुरंग में छिपे बैठे आतंकियों ने भारतीय सेना पर हमला बोल दिया। दोनों ओर से घंटों गोलियां चली थीं।

ग्रेनेडियर धर्म सिंह ने आतंकियों का डटकर मुकाबला किया और तीन आतंकियों को मौत की नींद सुला दिया। इसी बीच दो गोली धर्म सिंह को लगी। इसके बावजूद वे दुश्मनों का मुकाबला करते रहे। सभी आतंकियों के ढेर होने के बाद धर्म सिंह तोमर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वे शहीद हो गए। मात्र 25 साल की उम्र में धर्म सिंह ने देश की रक्षा करते हुए प्राण न्यौछावर कर दिए थे। हापुड़ जिले के पिलखुवा स्थित सिखेड़ा गांव में रह रहीं उनकी मां कुंती देवी कहती है कि उन्होंने बेटे की शहादत पर आंसू नहीं बहाए बल्कि अपने दूसरे पुत्र सचिन को देश की सेवा के लिए तैयार किया। सचिन तोमर वर्ष 2016 में सेना में भर्ती हुए और वर्तमान में वे शाहजहांपुर में तैनात हैं।

करवाचौथ के दिन पत्नी पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखकर पूजा करती है। विधि का विधान देखिए कि उसी दिन धर्म सिंह तोमर का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचा। उनकी शादी 4 मई, 1998 को बुलंदशहर निवासी राजरानी से हुई थी। 1999 में दशहरा पर्व पर वह घर आए थे। लेकिन, जम्मू-कश्मीर में हालात बिगड़ने के कारण दो दिन बाद ही पह ड्यूटी पर चले गए। धर्म सिंह तोमर इंटर की शिक्षा हासिल करने के बाद सेना में भर्ती हो गए थे। बचपन से ही उनमें देश के लिए कुछ करने का जज्बा था। 15 अगस्त और 26 जनवरी को गांव में तिरंगा लेकर वे घूमा करते थे। उसी जज्बे के साथ एक दिन वह सेना में भर्ती होकर भारत मां की सेवा करते हुए शहीद हो गए।

पढ़ें: फिल्म ‘राम राज्य’ में निभाया था प्रभु श्री राम का किरदार, लोग देखते ही पैर छूने लगते थे

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें