छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में घायल महिला नक्सली गिरफ्तार, छुपकर करवा रही थी इलाज

छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले की फोर्स को एक और कामयाबी मिली है। 12 अक्टूबर की सुबह मानपुर इलाके के बुकमरका जंगल में हुए नक्सली मुठभेड़ में घायल एक महिला नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Woman Naxali

12 अक्टूबर की सुबह मानपुर इलाके के बुकमरका जंगल में हुए नक्सली मुठभेड़ में घायल एक महिला नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के धुर नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले की फोर्स को एक और कामयाबी मिली है। 12 अक्टूबर की सुबह मानपुर इलाके के बुकमरका जंगल में हुए नक्सली मुठभेड़ में घायल एक महिला नक्सली (Woman Naxali) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Woman Naxali
घायल महिला नक्सली गिरफ्तार

बस्तर के सुकमा जिले की रहने वाली खूंखार Woman Naxali कमला को मुठभेड़ के दौरान कमर में गोली लगी थी। जिसका वह अपना इलाज करवा रही थी। सुडियाल गांव में इलाज के दौरान सुरक्षा बल के जवानों ने देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल Woman Naxali की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में प्राथमिक उपचार के बाद राजनंदगांव मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। इससे पहले, छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के नक्सल प्रभावित बीजापुर में 11 अक्टूबर की शाम को एक बार फिर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई।

इस मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया। मारे गए नक्सली के शव के पास से जवानों एक भरमार बंदूक बरामद किया। मारा गया नक्सली मिलीशिया कमांडर था। जवानों को भारी पड़ता देख बाकी नक्सली जंगल की ओर लेकर भाग निकले। बाद में इलाके में जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। मुठभेड़ की पुष्टि बीजापुर एसपी दिव्यांग पटेल ने की है। जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ 229 बटालियन और जिला पुलिस के जवान 11 अक्टूबर की शाम को सर्चिंग पर निकले थे।

इसी दौरान उसूर थाना क्षेत्र के टेकमेटला के जंगलों में घात लगाए नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई इस फायरिंग का जवानों ने भी जवाब दिया। करीब आधे घंटे चली इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया। बताया जा रहा है कि करीब 20 से ज्यादा नक्सली घात लगाकर बैठे हुए थे। यह मुठभेड़ एलओएस कमांडर लखमा के दस्ते के साथ हुई है।

पढ़ें: जमुई-मुंगेर बॉर्डर पर नक्सली मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने चलाया था सर्च ऑपरेशन

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें