बिहार: एरिया कमांडर सहित दो नक्सली धराए, दो दशक से खेल रहे थे दहशत का खेल

एरिया कमांडर को उसके साथी के साथ बिहार की कैमूर पुलिस ने गिफ्तार किया। दोनों नक्‍सलियों को उत्तरप्रदेश के सोनभद्र से सटे गढ़वा के जंगल से पकड़ा गया।

Two naxal arrest, naxal near sonbhdra, naxal from bihar adhaura, sirf sach, sirfsach.in, सोनभद्र, बिहार, अधौरा, एरिया कमांडर सहित एक नक्‍सली गिरफ्तार, सिर्फ सच

बिहार के अधौरा पुलिस ने एक नक्सली एरिया कमांडर और उसके एक सहयोगी नक्सली को गिरफ्तार किया है।

Two naxal arrest, naxal near sonbhdra, naxal from bihar adhaura, sirf sach, sirfsach.in, सोनभद्र, बिहार, अधौरा, एरिया कमांडर सहित एक नक्‍सली गिरफ्तार, सिर्फ सच

बिहार के अधौरा पुलिस ने एक नक्सली एरिया कमांडर और उसके एक सहयोगी नक्सली को गिरफ्तार किया है। ये दोनों नक्सल संगठन के विस्तार के लिए काम कर रहे थे। एरिया कमांडर को उसके साथी के साथ बिहार की कैमूर पुलिस ने गिफ्तार किया। दोनों नक्‍सलियों को उत्तरप्रदेश के सोनभद्र से सटे गढ़वा के जंगल से पकड़ा गया। यह स्थान सोनभद्र जिले की सीमा से महज 20 किलाोमीटर की दूरी पर है। पकड़े गए नक्सली एरिया कमांडर भरत खरवार उर्फ राजा जी और जयनाथ यादव हैं। इन दोनों हार्डकोर नक्‍सलियों ने साल 2001 में अधौरा थाना क्षेत्र के मूसहरवा बाबा के जंगल के रास्ते में आईईडी बिस्फोट कर पुलिस पार्टी पर हमला किया था।

इन्होंने ब्लास्ट करने के बाद पुलिस की 13 राइफल और 300 कारतूस लूट लिए थे। इस घटना में एक हवलदार सहित दो सिपाहियों की मौत हो गई थी। इस घटना में लूटी गयी राइफल में से एक थ्री नाट थ्री के साथ 2002 में भरत खरवार एरिया कमांडर को भवनाथपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। लेकिन जमानत पर रिहा होने के बाद भी भरत खरवार नक्सल गतिविधियों में शामिल रहा। सोनभद्र, चंदौली और बिहार में नक्सली संगठन को दोबारा खड़ा करने के लिए अपने पुराने साथियों से सम्पर्क साधने में लगा था। इसकी खुफिया सूचना कैमूर पुलिस को हुई। जिसके बाद पुलिस ने एक टीम गठित कर सर्च अभियान चलाया था, जिसमें ये दोनों पकड़ा गए।

पुलिस ने दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दरअसल, पिछले दिनों बिहार बार्डर पर मौजूद केतार और महुली इलाके में भी नक्‍सलियों की संदिग्ध गतिविधियां देखी गई थी। इसके बाद से ही यूपी पुलिस ने भी सोनभद्र और चंदौली के जंगलों में कांबिंग की थी। संभावना है कि यह उस दौरान ये नक्सली बिहार में घुसकर छिप गए थे। वहीं इन दोनों हार्डकोर नक्‍सलियों की गिफ्तारी की पुष्टि अधौरा के उपनिरीक्षक विद्या नंद प्रसाद ने की है।

पढ़ें: उइगर मुसलमानों के मसले पर इमरान खान ने किया ‘सरेंडर’, सामने आया दोहरा चरित्र

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें